काशीपुर पेपर मिल हादसा: मशीन में फंसकर कर्मचारी की मौत

काशीपुर पेपर मिल हादसा: मशीन में फंसकर कर्मचारी की मौत

लोकेशन…काशीपुर
ब्यरो रिपोर्ट

काशीपुर के मुरादाबाद रोड स्थित एक पेपर मिल में बड़ा हादसा सामने आया है, जहां मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत एक कर्मचारी की मशीन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कर्मचारी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस द्वारा कर्मचारी को काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान कविराज (24) पुत्र सेंथिल कुमार, निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है, जो पेपर मिल में मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।

जानकारी के अनुसार, कविराज ड्यूटी के दौरान अचानक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई और बाद में उसकी मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया और सहकर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।