
स्थान : चंपावत
ब्यरो रिपोर्ट

चम्पावत में आम लोगों को रसोई गैस की सुचारु और सुलभ आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर गैस वितरण रोस्टर जारी कर दिया गया है।


इस नई व्यवस्था के तहत लोहाघाट, देवीधुरा, बनबसा, टनकपुर और चम्पावत गैस सर्विस के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर गैस सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि इस रोस्टर व्यवस्था से उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी से राहत मिलेगी और वितरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी।


अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस गोदामों पर भीड़ न लगाएं और निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट से ही गैस प्राप्त करें।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि गैस वितरण वाहन तय स्थानों पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे, जिससे व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखा जा सके।

वहीं लोहाघाट गैस एजेंसी के प्रबंधक उमेश सिंह ने स्पष्ट किया कि अब केवल रोस्टर के अनुसार ही डिलीवरी प्वाइंट पर गैस दी जाएगी और एजेंसी से सीधे सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे।

उन्होंने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि 25 दिन से पहले किसी को भी नया गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, इसलिए सभी लोग निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।

