
स्थान : कालाढूंगी

ब्योरो रिपोट

कोटाबाग-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध माँ घन्याल देवी मंदिर में इन दिनों नवरात्रि पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। माता के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह मंदिर प्राचीन शक्तिपीठों में से एक माना जाता है और यहाँ विराजमान माँ घन्याल देवी को चंद्रघंटा माता का स्वरूप माना जाता है। नवरात्रि के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि माँ घन्याल देवी में गहरी आस्था के कारण हर वर्ष नवरात्रि में यहाँ श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों की आस्था देखते ही बन रही है और पूरा इलाका “जय माता दी” के जयकारों से गूंज रहा है।


