आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती हैं आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने निजी काम पूरे करने का अनुकूल समय आ गया है। पूरे भरोसे के साथ जुट जाएं। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग उनके लिए बहुत मददगार रहेगा। राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ाना फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव – ओवर कॉन्फिडेंस और ईगो की वजह से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार और घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है, इसलिए उनका ध्यान रखें। विद्यार्थियों को किसी विषय में दिक्कत रह सकती है।

व्यवसाय- व्यवसाय स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। साथ ही स्टाफ और कर्मचारियों पर भी कड़ी नज़र रखें। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां काफी हद तक हल होंगी। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, कोई काम गलत होने से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- इस समय घर-परिवार के साथ समय बिताने से खुशी और सुकून मिलेगा। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की हल्की समस्या रह सकती है। थोड़ी सावधानी से स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- समस्याओं से भागने की बजाय उनका डटकर सामना करें। इससे परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। आपका विवेक और आदर्शवादी स्वभाव आपके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धियां बनाएगा। जो लोग आपके खिलाफ थे, आज वही आपके पक्ष में आते नजर आएंगे।
नेगेटिव- वाहन के रखरखाव पर बड़ा खर्च आ सकता है, लेकिन यह जरूरी भी रहेगा, इसलिए तनाव न लें। युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट न करे और अपने करियर व पढाई पर ध्यान दे।

व्यवसाय- व्यवसाय से जुडी किसी योजना को साकार करने का अच्छा समय है। किसी भी फोन या ईमेल को नजरअंदाज न करें। कोई बेहतरीन आर्डर या अनुबंध मिल सकता है। फाइनेंस से जुडे हर काम में बहुत सावधानी रखें।
लव- जीवनसाथी को कोई उपहार देना आपसी संबंधों में और मधुरता ला सकता है। ध्यान रखें कि किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप दांपत्य जीवन या परिवार पर असर न डाले।
स्वास्थ्य- अपने सुकून और आराम के लिए भी समय निकालें। शारीरिक और मानसिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग– लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना रहेगा। किसी खास काम को लेकर व्यस्तता बढेगी, लेकिन आपको अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिल जाएंगे। आज घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई या मित्र की मदद ले सकते हैं।
नेगेटिव- वक्त के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव लाना जरूरी है। ईगो और गुस्से जैसी बातों को दिनचर्या में जगह न दें। किसी करीबी संबंधी के साथ छोटी बात बड़ा मुद्दा बन सकती है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोग अपने डॉक्यूमेंट संभालकर रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय लेनदेन के मामलों में नुकसान की आशंका है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास बढेगा। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने पर ज्यादा ध्यान दें।
लव- पति-पत्नी के बीच कुछ सामंजस्य की कमी रह सकती है, जिसकी वजह से घर का माहौल भी प्रभावित हो सकता है।
स्वास्थ्य- खानपान में लापरवाही करना ठीक नहीं है। गैस और कब्ज की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- उत्तम समय है। अगर कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला चल रहा है, तो आज उसका समाधान मिलने की उम्मीद है। इससे मानसिक सुकून रहेगा। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात आपको निजी फैसले लेने में मदद दे सकती है।
नेगेटिव- अपनी चीजें संभालकर रखें, क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें। वर्तमान स्थितियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को पढाई पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसाय में उतार-चढाव की स्थिति रहेगी। कर्मचारियों से काम लेते समय पूरा ध्यान रखें। जरा सी लापरवाही नुकसान दे सकती है। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया भी परेशान करेगा। आफिस में कोई प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी।
लव- परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंध स्थापित हो सकते हैं, लेकिन उनका असर करियर और पढाई पर न पडने दें।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण बहुत जरूरी है। कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज अचानक कोई मनचाहा काम हो जाने से आप मानसिक और शारीरिक रूप से प्रसन्न महसूस करेंगे। परिवार के साथ शॉपिंग में भी खुशनुमा समय बीतेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या किसी के मार्गदर्शन से हल हो जाएगी।
नेगेटिव- घर के छोटे सदस्यों की गतिविधियों को अनदेखा न करें। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढें और भावनात्मक रूप से मजबूत बने रहें। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से सुलझाने का प्रयास करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ नई पार्टियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मीटिंग आदि के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी कामों में कुछ मतभेद की स्थिति बन सकती है। कर्मचारियों के बीच तालमेल बिगडने न दें। आफिस में सुकून वाला माहौल रहेगा।
लव- व्यवसायिक व्यस्तता के कारण घर-परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर चिंता की बात नहीं है। सिर्फ दिनचर्या संतुलित रखें और मौसम के अनुसार आहार लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। इससे घर की व्यवस्था ठीक बनी रहेगी और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने बाकी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों के विवाह संबंधी योजनाओं पर विचार होगा और कुछ फैसले भी लिए जा सकते हैं।
नेगेटिव- सबको खुश रखने के चक्कर में अपने निजी जीवन से समझौता करना ठीक नहीं है। दिखावे की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं। अपने कामों के प्रति ज्यादा एकाग्र रहें। कुछ समय परिवार और बच्चों की समस्याएं सुनने व सुलझाने में भी दें।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। किसी बड़े अनुबंध के मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं और कार्यप्रणाली को गुप्त रखें, नहीं तो कोई प्रतिद्वंद्वी उनका फायदा उठा सकता है। नौकरी में मनपसंद प्रोजेक्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। विवाहेतर संबंध बनने न दें। ऐसे संबंधों को केवल दोस्ती तक सीमित रखना ही बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या रह सकती है। व्यायाम और मेडिटेशन में समय दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने सपने और कल्पनाएं साकार करने का अच्छा समय है। अपनी योग्यता और कार्यक्षमता पर भरोसा रखें। बहुत सी परेशानियों का समाधान मिलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करते रहने से समय निकल सकता है। बेहतर होगा कि सही समय पर फैसला लेकर उसे अमल में भी लाएं। खर्च ज्यादा रहेंगे, लेकिन आय अच्छी होने से बड़ी दिक्कत नहीं आएगी। घर में सुधार की योजना है, तो उस पर फिर से विचार करें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें। फिलहाल काम का दबाव कम रहेगा। अपने कागज और फाइलें व्यवस्थित करें। व्यवसाय संबंधी नई नीतियों पर विचार करें और उन्हें लागू करने का प्रयास भी करें।
लव- परिवारजनों से अच्छा तालमेल बना रहेगा और वरिष्ठ लोगों का सानिध्य मिलेगा। प्रेम संबंध भी मधुर और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। नियमित जांच और सही इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गहरा पीला, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- यह समय सूझबूझ और सही फैसले लेने का है। कोई उपलब्धि सामने आए, तो उसे तुरंत हासिल करने का प्रयास करें। समय के अनुसार किए गए कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई उम्मीद की किरण दिख सकती है।
नेगेटिव- प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त बहुत सावधानी से करें। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने वर्तमान पर हावी न होने दें, वरना मनोबल कम होगा। किसी भी काम को शुरू करने में बहुत देर तक सोचते रहने से मौका हाथ से निकल सकता है।

व्यवसाय- व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह न रहें। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में ज्यादा मेहनत और सजगता की जरूरत है। कोई भी निर्णय लेने में देर न करें। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट आसानी से पूरा कर लेंगे।
लव- पारिवारिक व्यवस्था अनुशासित और सुख-शांति वाली रहेगी। प्रेम संबंध विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- मौसम बदलने की वजह से स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। एलर्जी जैसी दिक्कत हो तो तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई महत्वपूर्ण इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और सामाजिक सक्रियता भी बनी रहेगी। यह समय आत्ममंथन का है। इससे मन में चल रहे कई सवालों का समाधान मिलेगा। नए काम की शुरुआत की योजनाएं भी बनेंगी।
नेगेटिव- संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए संपर्क में रहना जरूरी है, नहीं तो रिश्तेदारों और संबंधियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। बच्चों का कोई नकारात्मक रवैया चिंता बढा सकता है। इस समय हर गतिविधि के प्रति सतर्क रहना होगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, नहीं तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं। किसी नए काम की योजना बनाई है, तो फिलहाल उस पर कोई कार्यवाही न करें। वर्तमान कामों को ही निपटाना बेहतर रहेगा।
लव- पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से इंफेक्शन हो सकता है। ज्यादा भीड़भाड़ और प्रदूषण वाले इलाके में जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षमता में निखार लाने की कोशिश का अच्छा परिणाम दिखेगा। बच्चों से जुडी समस्या के समाधान में और किसी महत्वपूर्ण फैसले में बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए मददगार रहेगी।
नेगेटिव- अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा न करें और न ही उनकी बातों में आएं, नहीं तो मुश्किल में पड सकते हैं। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करें। इससे उनका मनोबल बढेगा। व्यर्थ की आवाजाही से बचें।

व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर वर्तमान में की गई मेहनत का निकट भविष्य में अच्छा परिणाम मिलेगा। टैक्स संबंधी मामला उलझ सकता है, लेकिन किसी सरकारी व्यक्ति की मदद से समाधान भी मिलेगा। कोई आफिशियल यात्रा रद्द हो सकती है।
लव- दांपत्य संबंधों में चल रहे विवादित मामले सुलझ सकते हैं। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात दिन को और खुशनुमा बनाएगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज के मरीज अपना विशेष ध्यान रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आलस छोड़ें और अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। निश्चित ही सुखद परिणाम मिलेंगे। कुछ राजनैतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता बढा सकती है। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। घर में कोई मांगलिक काम की योजना बन सकती है।
नेगेटिव- ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोगों से दूर रहें। दूसरों से प्रभावित होने की बजाय अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। बच्चों के साथ कुछ समय जरूर बिताएं, इससे उनका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। फिजूलखर्ची पर काबू रखें, नहीं तो आर्थिक परेशानी बढ़ सकती है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी और ज्यादा काम की वजह से व्यस्तता भी बनी रहेगी। साझेदारी के व्यवसाय में पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। युवाओं को अपने नए काम को अच्छे तरीके से पूरा करने की वजह से तरक्की मिलने की संभावना है।
लव- घर के रखरखाव को लेकर आपसी बातचीत होगी और हल्की तकरार भी रह सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढे़ंगी।
स्वास्थ्य- अनियमित खानपान की वजह से पेट दर्द और गैस की शिकायत रह सकती है। मौसम के अनुसार आहार-विहार रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज कुछ बेहतर करने की उमंग और जोश रहेगा, और आप इसमें कामयाब भी होंगे। आपके प्रयासों से पिछले कुछ समय से चली आ रही कोई समस्या दूर हो सकती है। पारिवारिक लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी देगा।
नेगेटिव- प्रैक्टिकल बने रहें। भावनाओं में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। जमीन-जायदाद से जुडी किसी भी कागजी कार्यवाही से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। लेनदेन के मामलों में बहुत ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

व्यवसाय- व्यवसाय में तरक्की पाने के लिए मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों पर भी ध्यान दें। इससे नई-नई जानकारियां मिलेंगी। पार्टनरशिप संबंधी काम में आय के नए स्रोत बन सकते हैं। आफिस के काम से किसी टूर पर भी जाना पड़ सकता है।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद और सुकून देने वाली रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के मान-सम्मान का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- पैरों में दर्द और सूजन की समस्या परेशान कर सकती है। जांच करवाएं। महिलाएं किसी भी इंफेक्शन की स्थिति में तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1