भीमताल विधायक राम सिंह का नए मंत्रिमंडल में शामिल होने पर जोरदार स्वागत

भीमताल विधायक राम सिंह का नए मंत्रिमंडल में शामिल होने पर जोरदार स्वागत

स्थान : भीमताल
ब्यरो रिपोर्ट

नए मंत्रिमंडल में शामिल हुए विधायक राम सिंह का उनके आवास स्थान पर जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भारी संख्या में मौजूद थे।

राम सिंह ने स्वागत समारोह में कहा कि आज जिस प्रकार से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें नए मंत्रिमंडल में शामिल किया और जिम्मेदारी सौंपी, वह इसे पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वह सभी नेतृत्व और संघ का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें इस काबिल समझा और यह सम्मान दिया।

राम सिंह ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपने विश्वास को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 2027 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले चार सालों में भाजपा सरकार ने लगातार उत्तराखंड के विकास में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं और भविष्य में भी इसी गति से विकास कार्य जारी रहेंगे।

विधायक ने स्थानीय जनता से अपील की कि वह सरकार की नीतियों और विकास कार्यों में सहयोग बनाए रखें ताकि प्रदेश का सामाजिक और आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राम सिंह के मंत्री बनने पर खुशी जताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।