उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखंड में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

स्थान : ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस “दान से लाभ” के अवसर पर एम्स के मुख्य सभागार में “पहाड़ की नारी, देश की शक्ति” के नारे के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आध्यात्मिक चेतना के पुंज जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरम महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करना रहा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर महिलाओं को शुभकामनाएं दी और राज्य में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सशक्तिकरण के लिए सरकार के प्रयासों की जानकारी दी।

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और उपस्थित महिलाओं को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों को सराहते हुए सुरक्षा, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक सेवा में मील का पत्थर स्थापित करने वाली 12 विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया।

आयोजन में भाग लेने वाली महिलाओं ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के आत्मविश्वास और समाज में उनके योगदान को पहचानने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक भाषणों ने माहौल को जीवंत बना दिया और उपस्थित सभी लोगों में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई।