ऊधम सिंह नगर में नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग के 11 मामले

ऊधम सिंह नगर में नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से फूड पॉइजनिंग के 11 मामले

स्थान : उधम सिंह नगर
ब्यरो रिपोर्ट

नवरात्र के दौरान कुट्टू के आटे से बने भोजन के बाद कुछ लोगों की तबियत बिगड़ गई। जिले में 11 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए, जिनमें 5 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 6 मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिला अस्पताल में भर्ती सौरव राठौर ने बताया कि खाने के कुछ ही देर बाद उन्हें और उनकी माँ और बहन को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।

हालत बिगड़ने पर सभी मरीजों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत उनका परीक्षण और प्राथमिक उपचार शुरू किया।

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. M.K तिवारी ने बताया कि 5 मरीजों का इलाज ओपीडी में करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

बाकी 6 मरीजों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें इमरजेंसी और अन्य वार्डों में भर्ती किया गया है और उनका इलाज जारी है।

शुरुआती जांच में कुट्टू के आटे में दूषित होने की आशंका जताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित नमूनों की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने लोगों से सावधानी बरतने और केवल भरोसेमंद स्रोतों से ही कुट्टू का आटा खरीदने की सलाह दी है, ताकि इसी तरह की घटनाओं से बचा जा सके।