भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

स्थान : भीमताल
ब्यरो रिपोर्ट

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के लेटीबुगा, परबड़ा, शशबनी, कसनोला, कालापाताल, कसियालेख, भटेलिया सहित अन्य गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

ग्रामीणों ने विधायक के सामने बिजली, पानी, सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को रखा। उन्होंने बताया कि हाल ही में आए आधी तूफान और ओलावृष्टि के कारण कई घरों के टिन उड़ गए और कुछ घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विधायक ने तुरंत संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने का काम शीघ्र पूरा करना चाहिए।

PWD विभाग के अधिकारियों को विधायक ने मोटर मार्गों के डामरीकरण और नव निर्माण की शीघ्र डी.पी.आर तैयार कर शासन को भेजने के लिए कहा।

विधुत विभाग के अधिकारियों को उन्होंने बिजली आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

कृषि विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि ओलावृष्टि और आधी तूफान से किसानों को हुए नुकसान का आकलन कर उन्हें मुआवजा दिया जाए।

विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम छोर तक पहुँचाना प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है और जनता को योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन गांवों में अभी सड़क नहीं है, उन्हें PMGsy फेस 4 के तहत प्रस्तावित मोटर मार्गों से जोड़ा जाएगा। जल्दी ही उन गांवों में सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।