
स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

देहरादून में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय ने जिलाधिकारी सविन बंसल के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड कटिंग के बाद रेस्टोरेशन कार्यों का निरीक्षण किया।


निरीक्षण की शुरुआत सुबह 6 बजे से हुई। अधिकारियों ने दिलाराम चौक, सहस्त्रधारा रोड और आईएसबीटी समेत कई प्रमुख स्थानों का जायजा लिया।

जांच में अधिकांश स्थानों पर कार्य संतोषजनक पाया गया, लेकिन कुछ जगहों पर मलबा और अधूरा रेस्टोरेशन देखा गया।


सेक्रेटरी पंकज पाण्डेय ने स्पष्ट कहा कि रोड रेस्टोरेशन कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा का पालन अनिवार्य है।
अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए कि अधूरी मरम्मत और मलबे वाली एजेंसियों को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने होंगे।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि किसी भी एजेंसी को मानकों की अनदेखी की अनुमति नहीं दी जाएगी। समय पर कार्य न करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण का उद्देश्य शहर में सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना बताया गया।

विभागीय टीम ने निरीक्षण के बाद प्रगति रिपोर्ट तैयार की और सभी एजेंसियों को निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम दिया।

