
स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

13 मार्च को प्रेम नगर क्षेत्र में बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। मामले की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगातार जुटी रही।


पुलिस को आखिरकार सफलता मिली और रंजीत शर्मा नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। रंजीत शर्मा मृतका रूपा का पति था और दोनों मूलतः बिहार के रहने वाले हैं।

पूछताछ में पता चला कि रंजीत शर्मा और रूपा की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद वे अलग रहने लगे। रूपा ने बाद में किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी और रंजीत ने भी सुशीला नामक महिला से शादी की।

करीब एक साल पहले रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर 11 महीने की बच्ची के साथ रंजीत के पास प्रेम नगर में आकर रहने लगी। रंजीत उस समय मजदूरी का काम कर रहा था।

इस दौरान रूपा ने रंजीत पर साथ रहने और उसकी दूसरी पत्नी सुशीला से दूरी बनाने का दबाव डाला। इसी विवाद के चलते रंजीत ने रूपा का गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद रंजीत ने शव को अपने ठेकेदार के नवनिर्मित मकान की कॉसवाली कोठरी में रखा। करीब चार दिन तक शव वहीं पड़ा रहा।

इसके बाद 8 मार्च को रंजीत ने बाइक और कुछ पैसे लेकर शव को थैले में भरकर बाला सुंदरी मंदिर के पास फेंक दिया।
एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को इस खुलासे के लिए ढाई हजार रुपये और आईजी ने पांच हजार रुपये का इनाम दिया। पुलिस अब रंजीत से आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

