वाल्मीकि मंदिर भूमि विवाद पर सफाई कर्मियों का धरना

वाल्मीकि मंदिर भूमि विवाद पर सफाई कर्मियों का धरना

ब्योरो रिपोट
स्थान ; कालादूगी

कालाढूंगी नगर पालिका क्षेत्र में वाल्मीकि मंदिर परिसर की भूमि को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंदिर परिसर में नगर पालिका द्वारा पार्किंग निर्माण कार्य शुरू किए जाने के विरोध में वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर पालिका कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मंदिर परिसर की जमीन को नगर पालिका द्वारा मुक्त कराकर पुनः वाल्मीकि मंदिर को सौंपा जाए। इस मांग को लेकर समाज के लोग लगातार विरोध जता रहे हैं।

विरोध के चलते नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सामूहिक कार्य बहिष्कार भी कर दिया है, जिससे नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा।

वहीं अभिनव कुमार, अधिशासी अधिकारी कालाढूंगी नगर पालिका ने बताया कि प्रशासन और वाल्मीकि समाज के बीच वार्ता जारी है और जल्द ही इस मामले में उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।