IPL 2026 में इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, 9000 रन का रिकॉर्ड दहलीज पर

IPL 2026 में इतिहास रचने के करीब विराट कोहली, 9000 रन का रिकॉर्ड दहलीज पर

भारतीय क्रिकेट के ‘रन मशीन’ विराट कोहली आईपीएल 2026 में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के करीब हैं। वह एक ऐसा रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं, जिसे आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं छू सका है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने वाले कोहली इस सीजन में 9000 आईपीएल रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सिर्फ 339 रनों की जरूरत है।

आईपीएल के 2008 में शुरू होने के बाद से अब तक कोई भी खिलाड़ी इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में कोहली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो कोहली ने अब तक 260 मैचों में 8661 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 8 शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका औसत करीब 39 और स्ट्राइक रेट 130 से अधिक रहा है।

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी। 2025 में खिताब जीतकर टीम ने 18 साल का इंतजार खत्म किया था।

इस सीजन में टीम की कप्तानी रजत पाटीदार के हाथों में है, जबकि हेड कोच एंडी फ्लावर की रणनीतियों ने टीम को नई दिशा दी है।

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

यह हाई-वोल्टेज मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस को इस मुकाबले के साथ ही कोहली के ऐतिहासिक रिकॉर्ड का भी बेसब्री से इंतजार है।