
स्थान : ऋषिकेश
ब्यरो रिपोर्ट

ऋषिकेश के AIIMS Police Outpost Rishikesh क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी नगर की मुख्य सड़क से एक मैक्स बोलोरो वाहन चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित ने पुलिस से वाहन बरामद करने की गुहार लगाई है।


पीड़ित Narendra Singh Negi निवासी 20 बीघा ऋषिकेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 मार्च की रात उनके ड्राइवर ने मैक्स बोलोरो को शिवाजी नगर की मेन रोड पर खड़ा किया था।

अगली सुबह जब वह मौके पर पहुंचे तो वाहन वहां से गायब मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।


सीसीटीवी फुटेज में वाहन चोरी की घटना कैद हो गई है। फुटेज में अज्ञात व्यक्ति वाहन को लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई और वाहन बरामद करने की मांग की है।
मामले को लेकर Kailash Chandra Bhatt, कोतवाल ऋषिकेश ने बताया कि घटना संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में वाहन चोरों को लेकर डर का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


