
स्थान : चमोली
ब्यरो रिपोर्ट

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। 9 मार्च से शुरू हुए इस सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पारित किया गया।


विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही कुल 41 घंटे 10 मिनट तक चली। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधायी कार्य पूरे किए गए।


सत्र में कुल 4 अध्यादेश और 12 विधेयक सदन में प्रस्तुत किए गए, जिन्हें चर्चा के बाद पारित कर दिया गया। इसके साथ ही 5 सरकारी संकल्प भी सदन में लाए गए।


बजट सत्र के दौरान सदन में राज्य से जुड़े कई जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें विकास कार्य, जनकल्याण योजनाएं और क्षेत्रीय समस्याएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण ने कहा कि सत्र के दौरान सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही बजट सत्र को औपचारिक रूप से अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

