
स्थान : देहरादून
ब्यरो रिपोर्ट

शनिवार 14 मार्च को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने का अनुमान है।
वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है।


मैदानी जिलों जैसे देहरादून, टिहरी और अल्मोड़ा समेत आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है।


15 मार्च को और सक्रिय होगा मौसम
रविवार 15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम और अधिक सक्रिय हो सकता है। प्रदेश के अधिकांश पर्वतीय और मैदानी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है। पर्वतीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और कहीं-कहीं भारी वर्षा का भी खतरा जताया गया है।


येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों के लिए आंधी, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
16 मार्च को भी जारी रहेगा असर
सोमवार 16 मार्च को भी पूरे प्रदेश में मौसम का असर बना रहेगा। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से ऊंचे और खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है।


