सिडकुल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त

सिडकुल क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर, हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त

स्थान : हरिद्वार
ब्यरो रिपोर्ट

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। देर रात ग्राम ब्रह्मपुरी के पास एक तेज गति से दौड़ रही कार हादसे का शिकार हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार होंडा अमेज कार अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि कार का एक्सल टूटने के कारण वाहन सड़क पर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। कुछ लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि चालक नशे की हालत में हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालने में मदद की।

घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। वाहन की तकनीकी स्थिति और चालक की स्थिति दोनों की पड़ताल की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।