
स्थान -हरिद्वार

ब्यूरो रिपोट

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे।


हरिद्वार के मेला नियंत्रण भवन में प्रस्तावित हाई लेवल मीटिंग को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कॉन्फ्रेंस हॉल को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। शनिवार सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री अधिकारियों और मेले से जुड़े विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक करेंगे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। मेला प्रशासन के अनुसार कुंभ क्षेत्र में 25 से अधिक स्थायी निर्माण कार्य प्रगति पर हैं, जबकि अस्थायी व्यवस्थाओं के लिए भी विस्तृत योजना तैयार की जा रही है।


प्रशासन का दावा है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।


