
स्थान : डोईवाला

ब्यूरो रिपोर्ट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद राजधानी देहरादून में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का असर दिखाई दिया।

लाल तप्पड़ पुलिस ने बीते रोज़ हुई हत्याकांड की घटना के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।


यह बड़ी सफलता आज तड़के सुबह 4 बजे मिली, जब पुलिस ने इलाके में गश्त और चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखी।

जानकारी के अनुसार, चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार बदमाश पुलिस चौकी पर रोकने पर ना रुककर पीछे भाग गया

और खंडर फैक्ट्री में घुसकर पुलिस पर फायरिंग कर दी।


पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए बदमाश को घेर लिया। मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
घायल बदमाश को उपचार के लिए देहरादून कोरोनेशन चिकित्सालय ले जाया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से देशी तमंचा और स्कूटी भी बरामद की।
पूछताछ में बदमाश ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए हत्याकांड को अंजाम देने की बात कबूल की है।

पुलिस ने बताया कि आगे की पूछताछ और गहन जांच जारी है और मामले में अन्य आरोपियों की पहचान पर भी कार्यवाही की जाएगी।

