
स्थान : जसपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

जसपुर, उधम सिंह नगर:
उधम सिंह नगर के जसपुर नगर में पतरामपुर रोड पर लकड़ी मंडी चौराहा के निकट आज दोपहर करीब 2:30 बजे एक लकड़ी के गोदाम और कार्यालय में अचानक भीषण आग लग गई।


आग में राखी लकड़ी सहित अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार जले हुए सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जो इस मामले में बड़ी राहत की बात है।


मौके पर पहुंचे प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम बहादुर थापा ने मीडिया को बताया कि उन्हें एमडीटी के माध्यम से आग लगने की सूचना मिली।

सूचना का तुरंत संज्ञान लेकर उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुँची। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी, जिसे स्थानीय पुलिस, प्रशासन और लोगों की मदद से मुश्किल से शांति पूर्वक बुझाया गया।


जले हुए गोदाम और कार्यालय के मालिक जाकिर हुसैन, पुत्र स्वर्गीय शराफत हुसैन बताए जा रहे हैं।
विशेष नोट:
अधिकारियों ने आग लगने की जांच के आदेश दिए हैं और लोगों से आग से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

