
स्थान : बाजपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

केलाखेड़ा, उत्तराखंड:
NH-74 के केलाखेड़ा हाइवे पर एनएचएआई की लापरवाही से एक महिला की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब हाइवे पर मरम्मत कार्य के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के सड़क को वन-वे कर दिया गया।

रूद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने इस दौरान दो कारों को टक्कर मार दी, जिसमें लगभग 6 लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया।


हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। केलाखेड़ा के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अकरम पठान और पूर्व अध्यक्ष हामिद अली ने प्रदर्शनकारियों के साथ

हाईवे पर धरना देकर सड़क की बदहाल स्थिति और हादसों के प्रति प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ आवाज उठाई।


धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की। अकरम पठान ने कहा,

“एनएच–74 केलाखेड़ा मार्ग पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग आंखें मूंदे बैठा है। यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।”

ग्रामीणों ने भी कई बार शिकायत करने के बावजूद किसी ठोस कार्रवाई न होने पर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन स्थानीय लोगों में नाराज़गी व्याप्त है।
विशेष नोट: एनएच-74 के केलाखेड़ा मार्ग पर सड़क की स्थिति और सुरक्षा उपायों को लेकर अधिकारियों को जल्द कदम उठाने की आवश्यकता है।

