
स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक श्री राम सिंह कैड़ा के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माताजी स्वर्गीय रेवती देवी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।


उन्होंने कहा कि दिवंगत रेवती देवी जी का सादगीपूर्ण जीवन और परिवार के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री के इस शोक संवेदना कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।


