चंपावत दौरे पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, बजट और 2027 को लेकर दिया संदे

चंपावत दौरे पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, बजट और 2027 को लेकर दिया संदे

स्थान – लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो रिपोर्ट

भाजपा के नवनियुक्त ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य बुधवार को चंपावत जिले के दौरे पर पहुंचे। चंपावत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और पार्टी के प्रति उत्साह का प्रदर्शन किया।

जिले के लोहाघाट में ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने लोहाघाट पालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बजट 2026-27 को लेकर संवाद किया।

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं लोहाघाट पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया।

अपने संबोधन में नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से विकास की रफ्तार तेज हुई है।

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के आम बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश की जनता, व्यापारियों और समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में दी गई राहतों और प्रावधानों की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।

ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर दावा करते हुए कहा कि भाजपा इस बार 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने बताया कि ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में हैट्रिक बनाने जा रही है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं आज समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए नेत्रपाल मौर्य ने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है और उसके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार पर झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।