सल्ट में भाजपा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

सल्ट में भाजपा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत

स्थान – अल्मोड़ा

रिपोर्टर – गोविन्द रावत

अल्मोड़ा जनपद के विकास खंड सल्ट स्थित विकास खंड सभागार में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूल-मालाएं पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान सल्ट युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहिल सिंह रावत तथा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी का विशेष रूप से भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में नई नियुक्तियों को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष किशन सिंह भंडारी ने सल्ट विधायक महेश जीना, भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

किशन सिंह भंडारी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ओबीसी समाज के उत्थान के साथ-साथ संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

वहीं सल्ट युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहिल सिंह रावत ने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए युवा मोर्चा सक्रिय भूमिका निभाएगा।

सहिल सिंह रावत ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह, महामंत्री गिरधर राणा एवं जयपाल रावत, जिला सोशल मीडिया संयोजक संजय सत्यवली, मंडल उपाध्यक्ष रमेश कांडपाल, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।