
स्थान। सितारगंज
रिपोर्ट – तनवीर अंसारी
भाजपा हाईकमान के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल द्वारा संगठन में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में भाजपा के अनमोल जो मंडल की घोषणा के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद पर शाहनवाज आलम को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है।


शाहनवाज आलम के दोबारा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नगर के मुख्य चौक पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनका भव्य स्वागत किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि शाहनवाज आलम एक सक्रिय और जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने में लगातार योगदान दिया है। उनकी दोबारा नियुक्ति से अल्पसंख्यक मोर्चा को और मजबूती मिलेगी।


नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने इस अवसर पर पार्टी हाईकमान के साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा का भी धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन में उन्हें दोबारा यह जिम्मेदारी मिली।

शाहनवाज आलम ने कहा कि केंद्र सरकार की अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी योजनाओं से अल्पसंख्यक समाज को सशक्त बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा एक बार फिर प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां और विकास कार्य ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिसके बल पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

