आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- सकारात्मक रहकर काम करें। रोजमर्रा की थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय रचनात्मक और मनोनुकूल काम के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे। घर के रखरखाव से जुड़े कार्यों में योगदान देने से व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी।
नेगेटिव- जो लोग किसी बात को लेकर तनाव से गुजर रहे हैं, उन्हें अनुभवी लोगों का सानिध्य सुकून देगा। चचेरे भाई-बहनों के साथ किसी वजह से संबंध बिगड़ सकते हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं है। वर्तमान गतिविधियों पर ही फोकस रखें।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में चल रही परेशानियां दूर होंगी और जल्द ही गतिविधियां सामान्य भी हो जाएंगी। कोई सरकारी मामला भी सुलझ सकता है। आधिकारिक मामलों में किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें। संयम बनाए रखें। पदोन्नति की भी संभावना बन सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवारजनों का सहयोग बना रहेगा। यदि किसी अविवाहित व्यक्ति के रिश्ते में बाधा आ रही है, तो आज उसका समाधान निकल सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं है। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज से जुड़ी नियमित जांच जरूर करवाएं और उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- लाभकारी समय है। उद्देश्य की पूर्ति होगी और अनुभवी लोगों के साथ रहकर बहुत कुछ बेहतर सीखने को मिलेगा। आज दौड़-धूप अधिक रहेगी, पर सफलता की खुशी में थकान हावी नहीं होगी। अटका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।
नेगेटिव- किसी भी सरकारी काम को लापरवाही के कारण अधूरा न छोड़ें, वरना पेनल्टी लग सकती है। पैतृक मामलों के और उलझने की आशंका है, इसलिए धैर्य रखें। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें।

व्यवसाय- व्यक्तिगत कारणों से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे, फिर भी फोन और संपर्कों के माध्यम से गतिविधियां सुचारू बनी रहेंगी। नौकरी में फाइलें और पेपरवर्क पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- घर के सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त रहेंगे, लेकिन बड़े बुजुर्गों के सहयोग से घर की व्यवस्था बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह का रिस्क लेना मुसीबत में डाल सकता है। गिरने या चोट लगने की आशंका है। आज वाहन न चलाएं तो बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। नजदीकी संबंधों का स्नेह मिलेगा और उनकी बातों का अनुसरण करने से आपकी समस्या भी सुलझ सकती है। आय की स्थिति बेहतर रहेगी। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय बिताना आपको शांति और मानसिक सुख देगा।
नेगेटिव- व्यवस्था ठीक होने के बाद भी मन में हल्की उदासी बनी रह सकती है, मनोबल मजबूत रखें। गुस्से और वहम जैसी कमियों में सुधार लाएं। आय के साथ-साथ खर्च भी बढ़ेंगे। यदि किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करके निर्णय लेने जा रहे हैं, तो पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। जल्दबाजी न करें।

व्यवसाय- व्यवसाय में ग्रह स्थिति बहुत ज्यादा लाभदायक नहीं है, फिर भी गतिविधियों में कुछ सुधार जरूर आएगा। अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए अभी कहीं भी निवेश करने के बारे में न सोचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।
लव- मुश्किल समय में जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। अचानक किसी निकट संबंधी के आने से वातावरण खुशनुमा हो जाएगा।
स्वास्थ्य- जोखिम भरे कामों में रुचि न लें। चोट लगने की आशंका है। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी भी असमंजस की स्थिति में भाई या मित्र की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे और सफल भी होंगे। फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में की गई मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- समय के अनुसार अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव लाना जरूरी है। कभी-कभी सुस्ती और आलस के कारण आप कोई अवसर या उपलब्धि गंवा सकते हैं, इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय यात्रा नुकसानदेह रह सकती है।

व्यवसाय- यदि किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की योजना है, तो आज का दिन उत्तम है। वर्तमान व्यवसाय में अत्यधिक लाभ की स्थिति बन रही है। ऑफिस में किसी नए प्रोजेक्ट पर बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी में पेपर से जुड़ी कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के तालमेल और प्रयासों से घर में सुखद वातावरण रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर खानपान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के लिए समय अनुकूल है। घर में भी सकारात्मक वातावरण रहेगा। आप अपनी जीवनशैली को और प्रभावशाली बनाने का प्रयास करेंगे। रुकी हुई या उधार दी हुई रकम/पेमेंट हासिल करने के प्रयास सफल हो सकते हैं।
नेगेटिव- यह समय धैर्य और संयम रखने का भी है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से जुड़ी अशुभ सूचना मिलने से मन व्यथित हो सकता है और कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, जरा सी लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है।

व्यवसाय- सरकारी संस्थानों से जुड़े व्यवसाय में तरक्की के योग हैं। विदेश में शिक्षा हासिल करने वालों को सफलता मिल सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में काम के बंटवारे को लेकर टकराव हो सकता है। ऑफिस में माहौल व्यवस्थित रहेगा।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात होने पर खुशनुमा यादें ताजा होंगी। प्रेम संबंध जीवन की खुशियां बढ़ाएंगे।
स्वास्थ्य- त्वचा से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। दूषित वातावरण में जाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में हैं, इनका भरपूर सहयोग मिलेगा। नए-नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे और ये संपर्क लाभदायक भी रहेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप न करने दें। पारिवारिक मामलों में फैसला लेते समय जोश की बजाय होश से काम लें। कोई काम मनमुताबिक न होने पर भावनाओं पर नियंत्रण रखें, तनाव लेने से स्थितियां बिगड़ सकती हैं।

व्यवसाय- अभी वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान देने की जरूरत है। मशीनरी से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। फाइनेंस से जुड़े व्यवसाय में कोई भी गैरकानूनी काम न करें। नौकरी में प्रोजेक्ट में किसी गलती के कारण अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। घर का माहौल अनुशासित और मर्यादित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ मतभेद उभर सकते हैं।
स्वास्थ्य- नसों और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती है। खानपान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- परिस्थितियां अनुकूल हैं। दिन की शुरुआत में ही अपनी दिनचर्या की रूपरेखा बना लें, इससे मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। जो लोग आपके खिलाफ थे, उनकी नाराजगी दूर होगी और वे आपके पक्ष में आ सकते हैं।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति में नकारात्मक होना ठीक नहीं है। स्वभाव में सहजता और सौम्यता रखना निर्णय लेने में मदद करेगा। बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान दें और उनका मार्गदर्शन करें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।

व्यवसाय- व्यवसाय में उसूलों और सिद्धांतों से समझौता करना मान-हानि का कारण बन सकता है। नौकरी या व्यवसाय में माहौल अनुकूल बनाए रखने के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद लें। कोई आधिकारिक मीटिंग भी लाभदायक रहेगी।
लव- पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ संदेहात्मक स्थिति बन सकती है, इसलिए बातों को साफ रखें। किसी मित्र के मिलने से पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम और पॉल्यूशन से बचाव करें। त्वचा से जुड़ी एलर्जी परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने मनमुताबिक रुचियों में कुछ समय जरूर बिताएं। इससे खुशी मिलेगी और भीतर नई ऊर्जा महसूस करेंगे, साथ ही अपने काम भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- व्यवस्थित रहें। सही समय पर सही काम न करने से नुकसान हो सकता है। व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखें। पुरानी जायदाद से जुड़ा कोई मामला चल रहा है, तो अभी उसका समाधान मिलना मुश्किल है।

व्यवसाय- कारोबारी मामलों में योग्यता और मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। संपर्क सूत्रों और मार्केटिंग के जरिए नए एग्रीमेंट मिल सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। साझेदारी से जुड़े कामों में मनमुताबिक सफलता मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न जाएं।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। चोट लग सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपने व्यक्तित्व और कार्य क्षमता में निखार लाने की कोशिश का सुखद परिणाम आज दिखाई देगा। बच्चों से जुड़ी समस्या का समाधान मिल सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय बड़े बुजुर्गों की सलाह सहायक रहेगी और कई काम भी पूरे होंगे।
नेगेटिव- बातचीत के दौरान बहस की स्थिति में न पड़ें, वरना रिश्तों पर असर पड़ेगा। आर्थिक कशमकश बनी रह सकती है। अहम की भावना को हावी न होने दें। युवा वर्ग मौज-मस्ती में समय न गंवाकर करियर पर ध्यान दें।

व्यवसाय- यदि आपने नया उद्यम शुरू किया है, तो उसमें अधिक मेहनत करनी होगी। मीडिया, कंप्यूटर और इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में विस्तार की संभावना है। युवाओं का कोई रुका या लंबित काम भी पूरा हो सकता है।
लव- परिवारजनों और जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- गर्म-सर्द के कारण नजला-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। आयुर्वेद अपनाना बेहतर रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण योजना को लागू करने के लिए आज का दिन बहुत उत्तम है। पिछली कुछ कमियों से सीखकर दिनचर्या में उचित परिवर्तन लाएं। अतिरिक्त आय का कोई साधन भी बन सकता है। बिगड़े हुए संबंध सुधरेंगे।
नेगेटिव- अपने व्यक्तिगत कामों में किसी भी तरह की लापरवाही न करें। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आपके निजी काम रुक सकते हैं। किसी की मदद करने से पहले अपनी सामर्थ्य का ध्यान रखें। बच्चों की कोई गतिविधि आपको परेशान कर सकती है।

व्यवसाय- पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में नई संभावनाएं बनेंगी और उन्हें तुरंत लागू करना फायदेमंद रहेगा। व्यापार विस्तार की योजनाएं भी बन सकती हैं। ऑफिस में व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के सुझावों पर भी ध्यान दें।
लव- दांपत्य जीवन मधुरतापूर्ण रहेगा। किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान और तरोताजा करेगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या पर काबू रखना जरूरी है। आहार और दिनचर्या को बहुत व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आसपास के लोगों के संपर्क में रहें और सहयोगात्मक व्यवहार रखें। इससे मान-सम्मान बना रहेगा और मनोबल मजबूत होगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी।
नेगेटिव- बढ़ते खर्च चिंता बढ़ा सकते हैं। भूमि या वाहन के लिए ऋण लेने का विचार बन रहा है, तो एक बार फिर सोचें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आज अनावश्यक आवाजाही समय और पैसे का नुकसान करेगी।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। कर्मचारियों और स्टाफ का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है, पर रुपए-पैसे के मामले में किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें।
लव- परिवार में तालमेल और प्रेम बनाए रखने में आपका योगदान खास रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- गले से जुड़ी परेशानी जैसे खांसी-जुकाम हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। कोई मनवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। संतान के विवाह से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। शाम को किसी रिश्तेदार के यहां जाने का प्रोग्राम बन सकता है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
नेगेटिव- सोच-समझकर ही पैसा लगाएं। किसी मित्र की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। बच्चों की समस्याओं का हल निकालने के लिए समय देना जरूरी है, इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा।

व्यवसाय- कुछ अड़चनों के बावजूद काम बनते जाएंगे। स्टाफ के बीच राजनीति जैसा माहौल रह सकता है, इसलिए कार्यक्षेत्र में आपकी उपस्थिति जरूरी रहेगी। ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों से संबंध मधुर रहेंगे। युवाओं को प्रतियोगिता में सफलता मिलने से नौकरी मिलना संभव है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, पर बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में लगाएं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8