उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन अमित शाह का हरिद्वार में हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम

उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन अमित शाह का हरिद्वार में हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम

स्थान –हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में हाई-प्रोफाइल कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचे। कुछ ही देर में वे पतंजलि योगपीठ में स्थित इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे।

हॉस्पिटल के उद्घाटन को लेकर पतंजलि योगपीठ में सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मंच सजावट से लेकर सुरक्षा इंतज़ाम तक हर चीज़ फुल प्रिपरेशन के साथ तैयार है।

उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अमित शाह गायत्री परिवार के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके लिए भी विशेष व्यवस्था और सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। इसके अलावा कई खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, अनिल बलूनी और बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील की है और कहा है कि सुरक्षा कारणों से कुछ क्षेत्रों में यातायात असुविधा हो सकती है।

सभी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतज़ामों को देखते हुए यह कार्यक्रम हरिद्वार में एक सुरक्षित और व्यवस्थित वीवीआईपी दौरे के रूप में आयोजित किया जाएगा।