
स्थान ; ऊधमसिंहनगर / हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट
जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी श्री सुखवन्त सिंह द्वारा 10-11 जनवरी, 2026 की रात काठगोदाम, हल्द्वानी में की गई आत्महत्या मामले की गहन विवेचना के लिए पुलिस मुख्यालय ने विशेष निर्देश जारी किए हैं।


मुख्य निर्णय एवं कार्रवाई:

- पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ, श्री नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है।
SIT सदस्यों में शामिल हैं:- पुलिस अधीक्षक चम्पावत – अजय गणपति
- क्षेत्राधिकारी टनकपुर – वन्दना वर्मा
- निरीक्षक चम्पावत – दिवान सिंह बिष्ट
- उपनिरीक्षक चम्पावत – मनीष खत्री
- निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने के लिए 12 पुलिस कर्मियों (03 उपनिरीक्षक, 01 अपर उपनिरीक्षक, 01 मुख्य आरक्षी, 07 आरक्षी) को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली और रुद्रप्रयाग में स्थानांतरित किया गया है।
- मृतक द्वारा जारी वीडियो और ई-मेल में उठाए गए तथ्यों का विस्तृत परीक्षण करने और नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधमसिंहनगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की गहन जांच भी शामिल है।
पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया कि इस प्रकरण की विवेचना निष्पक्ष, पारदर्शी और कानून के अनुसार की जाएगी, ताकि सभी पहलुओं की सही तरीके से जांच हो और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।


