हनी सिंह ने नीलेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, भक्ति में डूबे नजर

हनी सिंह ने नीलेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, भक्ति में डूबे नजर

स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह एक बार फिर धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। कमबैक के बाद से हनी सिंह अध्यात्म और भक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं और अपने कई इंटरव्यूज में इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं।

हरिद्वार पहुंचते ही हनी सिंह सीधे नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस दौरान हनी सिंह पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए। उनके चेहरे पर शांति और श्रद्धा स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

जानकारी के अनुसार, हनी सिंह पहले भी कई बार हरिद्वार आ चुके हैं।

हर बार वह नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं और इस मंदिर की भक्ति उन्हें हमेशा आकर्षित करती रही है।

धर्मनगरी हरिद्वार में मां गंगा, महादेव, श्री कृष्ण और संतों के आशीर्वाद का वातावरण ऐसा है कि यहां आने वाले हर व्यक्ति को आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव होता है।

हनी सिंह का हरिद्वार आना और नीलेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक करना इस अनुभव को और विशेष बना देता है।