
स्थान : हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिलों में घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश की घोषणा की है। आंगनवाड़ी केंद्रों सहित सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ पूरी तरह बंद रहेंगी।


गौरतलब है कि गुरुवार को भी कोहरे की चेतावनी के कारण स्कूलों में अवकाश दिया गया था। मौसम की स्थिति को देखते हुए अब यह अवकाश एक और दिन बढ़ाया गया है। जिलाधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए यह निर्णय लिया है।

मौसम विभाग के अनुसार विजिबिलिटी केवल 50 मीटर से भी कम रह सकती है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है।


यातायात विभाग ने वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की हिदायत दी है।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा टालें और आवश्यक होने पर ही सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएँ।

मौसम विशेषज्ञों ने आगामी दिनों में भी कोहरे बरकरार रहने की चेतावनी दी है।


