
स्थान : कोटाबाग
ब्यूरो रिपोर्ट
गुरुवार को कोटाबाग में आरंभ एक पहल संस्था द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौतिक आयोजन में हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय संस्कृति और कुमाऊनी परंपरा की झलक प्रस्तुत की गई।


कार्यक्रम में श्वेता मेहरा ने अपने ढाई हाथ, धमेली और पूजीरे कमरा गीतों से उपस्थित लोगों को खूब झूमने पर मजबूर किया और लोगों ने भरपूर डांस का आनंद लिया। इसके अलावा नई दिशा समिति, नैनीताल और मुनस्यारी डांस ग्रुप ने सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने अपने संबोधन में आरंभ एक पहल संस्था को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कुमाऊनी कार्यक्रम आज भी लोगों के बीच जीवंत हैं और लोग बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं।


कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत संगठन दीपा ढोडियाल, ममता वर्मा, चंपा छिमवाल, नवीन छिम्वाल, प्रमोद बोरा, महेंद्र नागर सहित कई अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

वहीं संस्था के अध्यक्ष राहुल पंत, जितेंद्र बिष्ट, विवेक बधानी, नीरज जोशी, दीपक तिवारी, बृजेश फुलारा, पंकज शाह सहित कई सदस्यों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

इस आयोजन ने उत्तरायणी के अवसर पर कुमाऊनी लोक संस्कृति और पारंपरिक नृत्यों को लोगों के बीच जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


