आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- व्यस्तता भरी दिनचर्या रहेगी। आज का अधिकतर समय घर-परिवार से जुड़े कामों में बीतेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा।
नेगेटिव- आय के साधन कुछ धीमे रहेंगे। संतान का नकारात्मक रवैया और गतिविधियां परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए उन पर नजर रखना जरूरी है, ताकि समय रहते स्थिति काबू में आ जाए।

व्यवसाय- टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कामों में सहयोगियों की मदद से आप निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी को भी पैसा या माल उधार न दें। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से पदोन्नति की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम मामलों में ईमानदार रहना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- किसी प्रकार की एलर्जी या इन्फेक्शन की संभावना है। मौसमी वातावरण से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ नई गतिविधियों पर आपका ध्यान केंद्रित होगा और उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे। इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं, इसलिए परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है।
नेगेटिव- घर की व्यस्तता के कारण कुछ महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं जो बहुत जरूरी थे। इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। दूसरों की सलाह पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें।

व्यवसाय- कारोबार में चुनौतियों के बावजूद आपके प्रयासों से काम सुचारू रूप से चलता रहेगा। कार्य करने की रणनीति में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में काम कम होने से राहत महसूस करेंगे।
लव- दांपत्य संबंध मधुर और प्रेमपूर्ण रहेंगे। विपरीत लिंगी व्यक्ति से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- थायराइड वाले लोग अपनी जांच जरूर करवाएं। बाकी स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- भूमि या वाहन से जुड़ा ऋण लेने की स्थिति बने, तो चिंता न करें। जल्दी ही ऋण चुकता होने के योग हैं। उधार दिया पैसा वापस मिलने की भी संभावना है। पढ़ाई कर रहे बच्चों को प्रोफेशनल पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- कई बार मन छोटी-छोटी बातों से विचलित रह सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखना जरूरी है, क्योंकि इसका नकारात्मक असर परिवार पर भी पड़ सकता है। भाइयों के साथ संबंधों में कटुता न आने दें।

व्यवसाय- किसी कर्मचारी की लापरवाही या नकारात्मक गतिविधि से नुकसान हो सकता है। आंतरिक व्यवस्था की देखरेख में आपकी मौजूदगी जरूरी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को बदलाव से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।
लव- परिवार में तालमेल बना रहेगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य- तनाव, अवसाद और मौसमी बीमारियों से बचाव रखें। बढ़ती ठंड का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दूसरे कामों के साथ अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दें। रुके हुए काम बन जाएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति या वसीयत से जुड़े मामले हल हो सकते हैं। घर में धार्मिक आयोजन से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें और संबंधों को संभालकर रखें। महिलाएं विपरीत लिंगी व्यक्ति से बातचीत के दौरान सावधानी रखें, नहीं तो बदनामी की आशंका बन सकती है।

व्यवसाय- कर्मचारियों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें और सभी गतिविधियों पर निगरानी रखें। इंक्वायरी या पेनल्टी लगने की स्थिति बन रही है। किसी भी गैरकानूनी काम से दूर रहें।
लव- दांपत्य जीवन में तालमेल बेहतर रखने के लिए समय के अनुसार व्यवहार में बदलाव जरूरी रहेगा।
स्वास्थ्य- खान-पान में लापरवाही न करें। अनियमितता के कारण पेट से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज आपके कई काम पूरे होंगे। अपने लिए सोचें और अपने हित के काम करें। सावधानी से लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभ देगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी।
नेगेटिव- आलस को अपने ऊपर हावी न होने दें। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्या उठ सकती है। तनाव लेने के बजाय समाधान ढूंढने का प्रयास करें। नजदीकी रिश्तों में स्वार्थ की भावना दिख सकती है।

व्यवसाय- वर्तमान काम पूरे करें। भविष्य की योजनाएं फिलहाल रोककर रखें। मार्केटिंग के काम में पार्टनर या सहयोगी की मदद मिलेगी। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट के कारण मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध सुखद रहेंगे। विपरीत लिंगी मित्रों से मर्यादित दूरी रखें, नहीं तो घर की शांति प्रभावित हो सकती है।
स्वास्थ्य- डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी वंशानुगत परेशानी हो, तो जांच में लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कन्या राशि के लिए उन्नति का समय है। काम के हर पहलू पर विचार करके आगे बढ़ें। छोटे लाभ के अवसर बने रहेंगे। परिवार का सहयोग आपका मनोबल बढ़ाएगा।
नेगेटिव- लापरवाही के कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति एकाग्रता कम रह सकती है। सोशल मीडिया और फालतू बातों में समय न गंवाएं।

व्यवसाय- कारोबार में बेहतरीन मौके मिलेंगे। इनका लाभ आपकी समझ पर निर्भर करेगा। आंख मूंदकर भरोसा नुकसान दे सकता है। नौकरी के साथ पार्ट-टाइम काम का विचार भी बन सकता है।
लव- घर में खुशहाली रहेगी। मनोरंजन के कार्यक्रम बनेंगे। प्रेम संबंधों में विवाह की भूमिका बन सकती है।
स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या के कारण पेट खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। छोटी असावधानी नुकसानदायक रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- धन और प्रतिष्ठा का समय बना हुआ है। संपर्कों को और मजबूत करें, इन्हीं से लाभ मिलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय देने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- निर्णय लेते समय जरूरत से ज्यादा सोच-विचार न करें, नहीं तो सही समय निकल सकता है। पैसा उधार देते समय वापसी पक्की करें या टाल दें, वरना बहकावे में आकर नुकसान हो सकता है।

व्यवसाय- भविष्य की योजनाएं बनेंगी और सकारात्मक रहेंगी। कंप्यूटर, मीडिया आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। नई नीतियों और योजनाओं पर पूरी मेहनत से अमल करें। ऑफिस में शांत माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। युवाओं की दोस्ती प्रेम में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण स्वास्थ्य जल्दी प्रभावित हो सकता है, इसलिए लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- फोन और ईमेल से शुभ समाचार मिल सकता है। इससे आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। खास कामों को निपटाने के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में योगदान से मान-सम्मान बढ़ेगा।
नेगेटिव- नए संपर्क बनाने से पहले उनकी सच्चाई और स्वभाव की जांच जरूरी है। स्वार्थी मित्रों से दूरी रखें। उनकी गलत सलाह आपको लक्ष्य से भटका सकती है और मन में मायूसी ला सकती है।

व्यवसाय- टेक्नोलॉजी के अनुसार कार्यस्थल की व्यवस्था और काम करने के तरीके में बदलाव जरूरी होगा और आप इसमें सफल रहेंगे। आपकी काबिलियत लोगों के सामने खुलकर आएगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और नजदीकियां रहेंगी। प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ी, तो इसका असर काम पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। प्रकृति के साथ भी कुछ समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आज का दिन मनचाहे परिणाम दे सकता है। योजनाएं सफल होती दिखेंगी। आप खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। व्यक्तित्व में निखार आएगा। घर के वरिष्ठों का सहयोग और आशीर्वाद योजनाओं को बल देगा।
नेगेटिव- कारोबार में उथल-पुथल और आर्थिक मंदी के कारण खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। इस समय कर्ज लेने का प्रयास न करें। अपरिचित लोगों से विवाद से दूर रहें, वरना समस्या बढ़ सकती है।

व्यवसाय- काम में कुछ दिक्कतें आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति व्यवस्थित हो जाएगी। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस में बहस से दूरी रखें।
लव- परिवार और जीवनसाथी की सलाह से समस्या सुलझेगी और रिश्ते मधुर होंगे।
स्वास्थ्य- खान-पान में सावधानी रखें। अपच और एसिडिटी की समस्या रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपके प्रयासों से रुके कामों में गति आएगी। भावुकता के बजाय समझदारी और विवेक से काम लेना आपके लिए ज्यादा लाभकारी रहेगा। निजी कामों के साथ अन्य गतिविधियों पर ध्यान देने से कार्य क्षमता बढ़ेगी।
नेगेटिव- ज्यादा काम के कारण निजी काम व्यवस्थित करना कठिन हो सकता है। काम का बोझ घर के सदस्यों में बांटें और अपने लिए भी समय निकालें।

व्यवसाय- नई योजनाओं को लागू करने का अवसर मिलेगा और आगे इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। मीडिया, कंप्यूटर आदि से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। टैक्स से जुड़ा काम उलझ सकता है, इसलिए सतर्क रहें।
लव- किसी समारोह का निमंत्रण मिलेगा। मेल-मिलाप से मन प्रसन्न रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- अधिक व्यस्तता से नसों में खिंचाव और दर्द हो सकता है। तनाव वाली स्थिति से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पारिवारिक मामलों में आपके विचारों को महत्व मिलेगा। मीडिया और संपर्कों से नई जानकारी मिलेगी, जो फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास काफी हद तक सफल होगा।
नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार में समय निकल सकता है। निर्णय समय पर लें, दिनचर्या व्यवस्थित रखें और सोच में परिपक्वता लाएं।

व्यवसाय- अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहरी कामों में बीतेगा। स्टाफ का सहयोग लेना बेहतर रहेगा। सरकारी नौकरी वाले लोग फाइनेंस से जुड़ी गतिविधियों में सावधानी रखें, लापरवाही से परेशानी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी पारिवारिक समस्याएं शांत तरीके से सुलझाएं, समाधान मिलेगा। प्रेम संबंधों में आप खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- क्षमता से ज्यादा काम करना स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। अधिक थकान से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- लक्ष्य पर एकाग्र रहें और नए कामों में रुचि लें। इससे कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। फिजूल खर्च रोकने से फाइनेंस की समस्या घटेगी। मित्रों के साथ गेट-टूगेदर का कार्यक्रम बन सकता है।
नेगेटिव- जल्दबाजी में फैसला न लें। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें, वरना रिश्तों में कटुता आ सकती है। भाइयों के साथ संबंध मधुर रखने में आपका योगदान जरूरी है। जरूरत पड़े तो मदद करने में संकोच न करें।

व्यवसाय- कर्मचारियों और स्टाफ की मदद से काम सुचारू रूप से चलता रहेगा, इससे आप दूसरी गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे। सरकारी नौकरी वालों को महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन का कार्यक्रम बनेगा और घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। किसी खास मित्र का फोन आने से मन आनंदित होगा।
स्वास्थ्य- काम ज्यादा होने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। उचित आराम लें और प्रकृति के साथ समय बिताएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7