
स्थान – सितारगंज
रिपोर्ट – तनवीर अंसारी

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह पिथौरागढ़ से लौटते समय सितारगंज पहुंचे और जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के आवास पर मीडिया से रूबरू हुए।


इस अवसर पर महक सिंह ने मेरठ वाली घटना का ज़िक्र करते हुए कहा कि दलित उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


महक सिंह ने अंकित भंडारी प्रकरण पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “वह हमारी बेटी है। इस मामले में राजनीति नहीं, बल्कि ईमानदार जांच होनी चाहिए।” इसके बाद उन्होंने लोका में शहीद बृजानंदन स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।


उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को स्मारक और उसके सौंदर्यीकरण पर ध्यान देना चाहिए, साथ ही स्मारक के नाम के साथ विद्यालय के नाम और प्रमुख शहीद के नाम से जोड़ने की आवश्यकता है।
सितारगंज विधानसभा क्षेत्र पर बात करते हुए महक सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के खिलाफ नाजायज मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी सितारगंज से चुनावी मैदान में उतरेगी।
इस दौरान पार्टी नेताओं ने जनहित और दलित सुरक्षा के मुद्दों पर जोर देते हुए आगामी चुनावी रणनीतियों को लेकर अपनी तैयारियों का संकेत भी दिया।


