आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती है आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा या कोई दूसरा रुका काम पूरा हो सकता है। सोसाइटी से जुड़े किसी विवाद में आपका सुझाव बहुत काम आएगा। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव- घर के मतभेद किसी बड़े की मदद से सुलझाने की कोशिश करें, जरूर सफलता मिलेगी। विद्यार्थी और युवा आजकल अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाही कर रहे हैं, इसी वजह से वे अपना ही नुकसान कर बैठेंगे।

व्यवसाय- कामकाज में आपकी पकड़ बनी रहेगी। परिवार के सहयोग से काम का बोझ भी कम होगा। आज मार्केटिंग से जुड़े काम टाल दें। क्योंकि इस समय ऑफिस/काम की जगह पर आपकी मौजूदगी ज्यादा जरूरी होगी।
लव- जीवनसाथी की सलाह और साथ आपका हौसला बनाए रखेगा। प्रेम संबंध को शादी तक ले जाने में कुछ रुकावटें आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- सोच को सकारात्मक रखें। अच्छे स्वभाव वाले लोगों के साथ थोड़ा समय बिताएं। साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रहों की स्थिति में अच्छा बदलाव आया है। पैसे से जुड़े काम बेहतर होंगे और मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खास सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- कभी-कभी जल्दीबाजी या लापरवाही से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। घर की व्यवस्था ठीक रखने के लिए सख्त फैसले न लें, बल्कि धैर्य से बात संभालें। विद्यार्थी पढ़ाई पर जरूर ध्यान दें।

व्यवसाय- कारोबार में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। निर्माण कार्य से जुड़े काम में खास फायदा हो सकता है, पर समय के हिसाब से काम करने का तरीका भी बदलें। पार्टनरशिप में साफ-साफ बात रखें। ऑफिस में किसी साथी से बहस हो सकती है।
लव- घर में किसी मुद्दे पर बहस हो सकती है। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और सच्चे रहें।
स्वास्थ्य- मन में किसी तरह की कमी या हीनता न आने दें। ब्लड प्रेशर की परेशानी बढ़ने से दिनचर्या बिगड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव- आपके काम मनचाहे तरीके से पूरे होते जाएंगे। घर का माहौल भी अनुशासन में रहेगा। दूसरों की मदद करने और उनकी परेशानी सुलझाने में आपका अच्छा योगदान रहेगा। ऐसा करके आपको खुशी मिलेगी।
नेगेटिव- घर के बड़े-बुजुर्गों का मान-सम्मान और उनकी बातों को नजरअंदाज न करें। किसी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी योजनाएं न बताएं। बेवजह की बहस में न पड़ें। क्योंकि मामला कानूनी झंझट तक जा सकता है।

व्यवसाय- कारोबार में जल्दी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। कामकाज सामान्य ही रहेगा। किसी नए काम की योजना बनाते समय हर पहलू पर ठीक से सोच-विचार करें।
लव- घर में अच्छा और मेल-जोल वाला माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में “समझौता” वाली स्थिति न आने दें।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत और तनाव से ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मन को शांत रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कोई भी काम शुरू करने से पहले घरवालों से सलाह जरूर करें। इससे आपको सही रास्ता मिलेगा। युवा जिस काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, उसके अच्छे नतीजे जल्दी दिखेंगे।
नेगेटिव- समय के साथ सोच में भी थोड़ा बदलाव और लचीलापन रखें। खर्च बढ़ने से मन की शांति और नींद पर असर पड़ सकता है। बेहतर होगा बजट संभालकर चलें। किसी के निजी मामले में बिना पूछे राय न दें।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। जिन कामों को आप आसान समझ रहे थे, वे मुश्किल निकल सकते हैं। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में कोई डील पक्की हो सकती है। ऑफिस में फाइलें और कागजात बहुत संभालकर रखें।
लव- घर का माहौल खुश रहेगा। प्रेम संबंधों में सावधानी रखें। आपकी बातें/गतिविधियां लोगों तक पहुंच सकती हैं।
स्वास्थ्य- काम का बोझ ज्यादा होने से थकान और कमजोरी रहेगी। अच्छा खाना और पूरा आराम, दोनों जरूरी हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 7

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- ग्रह आपके भाग्य का साथ दे रहे हैं। कामों में उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। निवेश का प्लान है तो फैसला जल्दी लें, फायदा होगा। घर में शादी-ब्याह का अच्छा रिश्ता भी आ सकता है।
नेगेटिव- पड़ोस में किसी बात पर बहस होने की संभावना है, बेकार की तकरार में न पड़ें। कभी-कभी सिर्फ अपने बारे में सोचने से रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई छोड़कर फालतू कामों में उलझ सकते हैं।

व्यवसाय- कोई योजना बनी है तो आज उसे लागू कर सकते हैं। लेकिन काम की क्वालिटी और बेहतर करने पर ध्यान दें। पेमेंट वसूलने के लिए समय ठीक है। ऑफिस में सीनियर से संबंध ठीक रखें।
लव- पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे रहेंगे और घर का माहौल भी सुखद होगा। प्रेम संबंध आपकी बदनामी का कारण भी बन सकते हैं।
स्वास्थ्य- यात्रा में खाने-पीने और दिनचर्या का ध्यान रखें। दवाइयां समय पर लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों का तनाव कम होगा और नई उम्मीद जगेगी। संपत्ति और बंटवारे से जुड़ा मामला किसी समझदार व्यक्ति की मदद से सुलझ सकता है। पैसे से जुड़े काम खुद ही करें।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा आत्मविश्वास नुकसान कर सकता है, इससे बनते काम भी रुक सकते हैं। अपनी वजह से घर की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। पैसे के फैसले सोच-समझकर लें।

व्यवसाय- पैसे से जुड़े कामों में सावधानी रखें। छोटी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है। फिर भी दूसरों की तुलना में आपका काम बेहतर चलेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में तालमेल बैठाने में थोड़ी परेशानी हो सकती है।
लव- घर का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के शादी में बदलने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। लेकिन कभी-कभी मन का अस्थिर होना आपके काम पर असर डाल सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन अच्छा गुजरेगा। काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे। समाजसेवी संस्था से जुड़ना और सेवा करना सही रहेगा। प्रॉपर्टी की कोई परेशानी चल रही है तो किसी की सलाह से हल हो सकती है।
नेगेटिव- बच्चों की बात सुनकर और उनकी समस्या सुलझाकर उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वभाव शांत रखें, गुस्से से बात बिगड़ सकती है। फालतू खर्च बढ़ रहे हैं, उन पर नियंत्रण जरूरी है। कमाई सामान्य रहेगी।

व्यवसाय- कोई भी बड़ा फैसला लेते समय किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह जरूर लें। इस समय नुकसान की स्थिति भी बन सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त काम के कारण ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- घर में शांति रहेगी। परिवार के साथ थोड़ा समय निकालें, लॉन्ग ड्राइव या डिनर पर जा सकते हैं।
स्वास्थ्य- शरीर और मन दोनों को ठीक रखने के लिए दिनचर्या और खान-पान सही रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव- कुछ नया सीखने की इच्छा रहेगी और तय काम समय पर पूरा होगा। भगवान पर भरोसा आपको ऊर्जा देगा। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई योजना बनेगी और उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- मुश्किल स्थिति आए तो मन को संभालकर रखें। फालतू खर्चों पर रोक लगाएं। भाइयों के साथ रिश्ते मधुर रखें। संतान की किसी बात से तनाव हो सकता है।

व्यवसाय- निवेश के लिए समय अच्छा है। नए काम की योजना की रूपरेखा बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को काम पर ध्यान देना होगा। सीनियर का दबाव भी रहेगा।
लव- वैवाहिक रिश्तों में तालमेल बनाए रखना जरूरी है। युवा प्रेम और रोमांस की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे।
स्वास्थ्य- गैस और पेट का इंफेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है। खान-पान में परहेज रखें। प्राणायाम जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा काम चल रहा है तो सफलता मिलेगी। आप शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा।
नेगेटिव- ज्यादा मस्ती-मजाक से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। किसी भी उलझन में फैसला लेने से पहले घरवालों से सलाह लें। स्वभाव शांत रखें। जितनी क्षमता हो, उतना ही वादा करें।

व्यवसाय- अभी केवल मौजूदा कामों पर ध्यान देना ठीक रहेगा। नई योजना पर काम करना नुकसान करा सकता है। क्योंकि वर्तमान कामों का बोझ ज्यादा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सीनियर का सहयोग मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकी रहेगी। प्रेम संबंधों में मर्यादा रखें।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और कफ की समस्या रह सकती है। आयुर्वेद को दिनचर्या में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं। इससे फैसले लेने और जरूरी काम पूरे करने में सफलता मिलेगी। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच से काम योजनाबद्ध तरीके से होते जाएंगे।
नेगेटिव- आलस्य और आराम का मूड आपके काम रोक सकता है। फुर्ती से काम में लगें। आज उधार लेना-देना नुकसानदायक रहेगा। रिश्तों में खटास आ सकती है, जिसका असर घर पर भी पड़ेगा।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में ज्यादातर काम खुद ही निपटाना पड़ेगा और पिछले कुछ समय की रुकावटें दूर होंगी। नया काम शुरू करने से पहले घरवालों की सलाह जरूर लें। नौकरी पाने के प्रयासों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
लव- घर में शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मिठास बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। आपकी सही दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ रखेंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 1

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव- दिन सामान्य रहेगा। कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन लोगों की बातों की परवाह किए बिना अपने काम पर ध्यान दें। कोई उपलब्धि मिलने के बाद यही लोग आपकी तारीफ भी करेंगे। युवाओं को मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- व्यवहार संयमित रखें और दूसरों के मामलों में ज्यादा न पड़ें। भाइयों के साथ कहासुनी हो सकती है, बात को शांति से संभालें। विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देना जरूरी है।

व्यवसाय- काम में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। खाने-पीने से जुड़ा कारोबार फायदेमंद रहेगा। युवा किसी उलझन में अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें। अपने ऑफिशियल काम समय पर निपटा लें।
लव- घर में अच्छा और शांत माहौल रहेगा। लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा व्यस्तता से थकान हो सकती है और सेहत प्रभावित हो सकती है। इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव- खुद में सुधार लाने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऊर्जा बढ़ाने के लिए अच्छा साहित्य पढ़ें और आध्यात्मिक कामों में रुचि लें। इससे आपके व्यक्तित्व में अच्छा बदलाव आएगा। खास लोगों से संपर्क बनेगा।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में ज्यादा दखल न दें। जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। इस समय यात्रा से बचें, नुकसान हो सकता है। खर्च करते समय बजट न भूलें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है।

व्यवसाय- कारोबारी दिक्कतें अभी रहेंगी। फिर भी आप मेहनत और काबिलियत से हालात अपने पक्ष में कर लेंगे। आय के मामले में अभी संतोष रखना होगा। नौकरीपेशा लोग काम में लापरवाही न करें, वरना सीनियर नाराज हो सकते हैं।
लव- घर के मामलों को शांति से सुलझाएं। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- मौसम और तनाव से सिरदर्द व माइग्रेन हो सकता है। भारी और तला-भुना खाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7