

स्थान – हरिद्वार
ब्यूरो रिपोर्ट


हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन मॉडल जनपद बनाने के उद्देश्य से नववर्ष 2026 के अवसर पर जिले में स्वच्छता महा अभियान की शुरुआत की गई।




जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष अभियान का शुभारंभ विकास भवन परिसर से किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने स्वयं सफाई कर अभियान की शुरुआत की। साथ ही विकास भवन के अधिकारी और कर्मचारी परिसर में साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा एकत्रित करने के साथ स्वच्छता की शपथ भी ली।



मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप अगले 15 दिनों तक जनपद के सभी कार्यालयों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें आमजन, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता रहेगी।



इसके साथ ही नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट एवं जिला सूचना कार्यालय परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में अभियान चलाकर जनपदवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए हरिद्वार को स्वच्छ और आदर्श मॉडल जिला बनाने में सहयोग करें।


