नए साल की सौगात: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 112 नई बसों को किया फ्लैग ऑफ

नए साल की सौगात: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 112 नई बसों को किया फ्लैग ऑफ

स्थान – देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

देहरादून। वर्ष 2026 के पहले दिन उत्तराखंड के परिवहन निगम को बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैंप कार्यालय से 112 नई परिवहन बसों को फ्लैग ऑफ किया। इन बसों में 100 साधारण, 10 वातानुकूलित और 2 वॉल्वो बसें शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह नई शुरुआत राज्य की परिवहन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ और सुविधाजनक बनाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में परिवहन निगम आमजन के लिए मुख्य आवागमन साधन है।

इन नई बसों से स्थानीय निवासियों, पर्यटकों, तीर्थयात्रियों और चारधाम यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने निगम के कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि सरकार निगम को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि बीते वर्षों में शुरू की गई योजनाओं को पूरा करना और राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाना ही वर्ष 2026 का संकल्प है।