

स्थान – पौड़ी
ब्यूरो रिपोर्ट



पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने जनपद मुख्यालय में स्थित बालिका एवं बालक अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रावासों में रह रहे विद्यार्थियों की स्वास्थ्य, भोजन और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का मूल्यांकन किया।




जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित दुबड़िया को निर्देश दिए कि दोनों छात्रावासों में माह में कम से कम एक बार चिकित्सकों द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। इसके अलावा उन्होंने मेस व्यवस्था को सुदृढ़ करने और निर्धारित मेनू के अनुरूप पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए।



जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि मेनू को सुव्यवस्थित रूप से प्रदर्शित किया जाए और विद्यार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण के लिहाज से उचित भोजन प्रदान किया जाए, ताकि छात्रावास में रहने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलती रहें।




