

स्थान – नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट



नैनीताल। SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशानुसार नववर्ष 2026 के जश्न के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।



आज दिनांक 01.01.2026 को उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में थाना बेतालघाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मल्ली सेठी पुल के पास से आनंद सिंह, पुत्र थान सिंह, निवासी तल्ली सेठी, बेतालघाट, को 02 पेटी देशी शराब (मशालेदार) के साथ गिरफ्तार किया गया।


थाना बेतालघाट में इस संबंध में FIR No-01/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई।


पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे कानून का पालन करें और किसी भी प्रकार के अवैध शराब व्यापार में सहयोग न करें।



