विकासनगर: अंग्रेजी नववर्ष पर सिद्ध हनुमान मंदिर में अखंड रामायण, हवन और भंडारे का आयोजन

विकासनगर: अंग्रेजी नववर्ष पर सिद्ध हनुमान मंदिर में अखंड रामायण, हवन और भंडारे का आयोजन

स्थान – विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

विकासनगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर, टी स्टेट अच्छा रीच में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंग्रेजी नववर्ष के शुभ अवसर पर अखंड रामायण पाठ, हवन और भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

श्रद्धालुओं ने नववर्ष पर प्रभु हनुमान जी से सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं की प्रार्थना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मंदिर समिति के अनुसार, पूरे वर्ष हर मंगलवार को यहां हनुमान जी की पूजा के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। मान्यता है कि प्रभु हनुमान हर संकट को हर लेते हैं। कई श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूर्ण होने पर मंदिर पहुंचकर हनुमान जी को लंगोट, वस्त्र सहित अन्य पूजन सामग्री अर्पित करते हैं।

नववर्ष के इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का संदेश दिया, वहीं श्रद्धालुओं ने इसे शांतिपूर्ण और सफल आयोजन बताया।