नववर्ष से पहले नैनीताल में पुलिस का सख्त पहरा, 263 वाहनों का चालान

नववर्ष से पहले नैनीताल में पुलिस का सख्त पहरा, 263 वाहनों का चालान

स्थान – नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों पर नववर्ष और 31 दिसंबर के मद्देनज़र जनपद की सीमाओं पर तड़के से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यटकों का सुरक्षित स्वागत करना और हुड़दंग व अराजकता फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करना है।

पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच एल्कोमीटर से चेकिंग कर नशे में वाहन चलाने वाले 4 लोगों के वाहन सीज किए गए। शराब पीकर ड्राइविंग कर खुद और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए।

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 263 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 8 वाहनों को सीज किया गया है। इसके साथ ही 2 चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई।

आज सुबह से ही जनपद की सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जांच जारी है। अनियमितता पाए जाने पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जा रहा है।

पुलिस का साफ संदेश है कि नववर्ष के जश्न में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।