31 दिसंबर व नववर्ष पर सुरक्षा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

31 दिसंबर व नववर्ष पर सुरक्षा के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

स्थान – नैनीताल
ब्यूरो रिपोर्ट

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. आगामी 31 दिसंबर और नववर्ष के जश्न को सकुशल, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उनके नेतृत्व में नैनीताल पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में जुटी हुई है।

सेलिब्रेशन के दौरान जिले में आने वाले पर्यटकों और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद नैनीताल पुलिस के जवान अपने कर्तव्य पर पूरी मुस्तैदी के साथ डटे हुए हैं।

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशों के तहत प्रमुख पर्यटन स्थलों, बाजारों, होटल क्षेत्रों और यातायात मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना को रोका जा सके।

नैनीताल पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आमजन व पर्यटक निश्चिंत होकर नववर्ष का स्वागत कर सकें, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।