

स्थान – अल्मोड़ा
रिपोर्टर – संजय जोशी


शहीद सिपाही श्री कुंदन सिंह राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, बग्वालीपोखर में न्याय पंचायत (कामा) ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य डोटलगांव राजेंद्र लाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान रावलसेरा किरण चौधरी उपस्थित रहे।



मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने छात्रों को खेल भावना विकसित करने और खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं।



विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार जोशी ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व, नियमों और उनसे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।



कार्यक्रम का संचालन दीपिका वर्मा द्वारा किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में मुख्य निर्णायक की भूमिका श्री बाली सिंह राणा ने निभाई।


इस अवसर पर शिक्षक अभिभावक समिति की अध्यक्ष हेमा देवी, अर्जुन सिंह, दीपा टम्टा, विजय कुमार, अंजू गोस्वामी, हरीश सिंह रावत, गौरव सुयाल, दिनेश चौहान, बबीता बर्थवाल, कु. ज्योति, संजय सिंह बिष्ट सहित विद्यालय के शिक्षकगण और समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



