

स्थान – खटीमा
रिपोर्ट – अशोक सरकार



खटीमा के पूर्व सैनिक हरीश सिंह धामी ने अपनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) तुषार सैनी से न्याय की गुहार लगाई है। हरीश सिंह धामी का आरोप है कि उनके बड़े भाई ने उनकी जमीन और मकान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।




पूर्व सैनिक हरीश सिंह ने बताया कि उनकी माता की मृत्यु के बाद उनके पिता द्वारा संपत्ति का विधिवत बंटवारा नहीं किया गया था। इसी का लाभ उठाते हुए अब उनके बड़े भाई ने उनकी जमीन पर कब्जा कर उसे जोत लिया है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।



न्याय की उम्मीद में हरीश सिंह धामी ने एसडीएम खटीमा को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।



वहीं, एसडीएम तुषार सैनी ने बताया कि इस संपत्ति विवाद में दोनों पक्षों को बुलाया गया है और प्रशासन का प्रयास रहेगा कि आपसी बातचीत के माध्यम से जल्द से जल्द मामले का समाधान कराया जाए।


