सुप्रीम कोर्ट आदेश के विरोध में जनता ने राजमार्ग और रेल मार्ग किया अवरुद्ध, पुलिस ने बहाली की व्यवस्था

सुप्रीम कोर्ट आदेश के विरोध में जनता ने राजमार्ग और रेल मार्ग किया अवरुद्ध, पुलिस ने बहाली की व्यवस्था

स्थान – ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – ऋषिकेश
ब्यूरो रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत वन विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के विरोध में स्थानीय जनता ने गुरुवार को राजमार्ग एवं रेलवे मार्ग अवरुद्ध कर दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों और पुलिस के बीच पथराव की घटनाएँ भी हुई।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए शाम को एसएसपी देहरादून अजय सिंह मौके पर पहुँचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से स्थिति की जानकारी प्राप्त की और जनता को समझाने का प्रयास किया।

पुलिस बल की सहायता से लोगों को रेलवे ट्रैक और राजमार्ग से हटाकर यातायात को सुचारु किया गया। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

स्थानीय प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है और कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उद्देश्य केवल वन विभाग से संबंधित भूमि की नाप-जोख है, किसी के आवास या निजी संपत्ति को प्रभावित करना नहीं है।