अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस और क्रांति दल ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन

अंकिता भंडारी हत्याकांड: कांग्रेस और क्रांति दल ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, सरकार का पुतला दहन

स्थान – विकासनगर
ब्यूरो रिपोर्ट

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो के बाद विरोध का स्तर बढ़ गया है। कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज़ कर दिया है।

आज सेलाकुई में दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से पैदल मार्च कर जनआक्रोश रैली निकाली और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार का पुतला फूँककर कठोर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हत्याकांड में कथित VIP और रसूखदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। सोशल मीडिया पर रोज नए खुलासे होने से विपक्ष का गुस्सा और बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि उर्मिला नाम की महिला के सामने आने के बाद भाजपा की जमीन खिसक गई, जिसके कारण सरकार और उसके नेताओं पर कार्रवाई के बजाय विपक्ष और पत्रकारिता को निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस और यूकेडी ने चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जल्द ही मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश नहीं करते हैं, तो वे नंगे पैर पैदल मार्च करते हुए मुख्यमंत्री आवास तक जाएंगे और सरकार से इस्तीफे की मांग करेंगे।