शारदा नगर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

शारदा नगर में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने नहर में कूदकर की आत्महत्या

स्थान- खटीमा
रिपोर्ट -अशोक सरकार

आज सुबह लाल कोठी शारदा नगर के नहर में एक महिला ने आत्महत्या कर दी। महिला की पहचान गीता देवी (43 वर्ष), पत्नी लक्ष्मण सिंह, निवासी चकरपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं।

थाना झनकईया के एसआई लक्ष्मण जोशी ने बताया कि उन्हें लगभग सुबह 11:00 बजे एसएसबी के माध्यम से सूचना मिली थी। तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। महिला ने नहर में कूदकर अपनी जान दी।

मौके पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जो महिला के शव की खोजबीन में जुटी रही।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चकरपुर बिलहरी, एडवोकेट राकेश बिष्ट ने बताया कि गीता देवी पिछले डेढ़ वर्ष से मानसिक रूप से बीमार थीं और उनका भोजीपुरा में इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा कि महिला ने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी। आज उनकी बेटी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन महिला ने दांत से हाथ काटकर नहर में छलांग लगा दी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस नहर के पास जल पुलिस पोस्ट की व्यवस्था की जाए, क्योंकि सालभर में इस जगह पर 20-25 इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं।