

स्थान – ऊधम सिंह नगर
रिपोर्टर – रिजवान


नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित चल रहे ₹10,000 के इनामी अभियुक्त को गदरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।



दिनांक 19 मई 2025 को वादी की तहरीर के आधार पर मु0 FIR संख्या 132/2025, धारा 137(2) BNS के अंतर्गत अभियुक्त विवेक दास पुत्र सुधान्शु दास, निवासी ग्राम पिपलिया नंबर-01, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर के विरुद्ध नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत किया गया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा ने पीड़िता की शीघ्र बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। इसके बाद फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया गया और उस पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया गया।


कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक और सर्विलांस की मदद से अभियुक्त की लोकेशन ट्रेस की। अभियुक्त अयोध्या से फरार होकर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश बॉर्डर क्षेत्र में छिपने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस की लगातार दबिश के चलते उसे 27 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) और कुर्की वारंट भी जारी हो चुके थे। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है।


अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पीड़ित परिवार, स्थानीय जनता और उच्चाधिकारियों ने गदरपुर पुलिस टीम के कार्य की सराहना की है।



