

स्थान – हरिद्वार
रिपोर्ट – धर्मराज


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए गए कार्यों को समर्पित ‘धर्म रक्षक धामी’ नामक पुस्तक का भव्य विमोचन संत समाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी सहित देश के कई प्रमुख संत और धर्माचार्य मौजूद रहे।



पुस्तक में मुख्यमंत्री धामी द्वारा सनातन धर्म की रक्षा को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों को विस्तार से शामिल किया गया है। इसमें लैंड जिहाद, मजार जिहाद, समान नागरिक संहिता (UCC), गंगा कॉरिडोर सहित कुल 26 बड़े निर्णयों का उल्लेख किया गया है, जिन्हें उत्तराखंड के सामाजिक और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक बताया गया है।



अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि यह पुस्तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को केवल एक प्रशासक ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म के रक्षक के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने कहा कि संत समाज ने उनके कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें “धर्म रक्षक धामी” की संज्ञा दी है।



कार्यक्रम में पुस्तक के लेखक रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि वर्तमान उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी द्वारा लिए गए निर्णयों ने सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान की है। संत समाज ने इन कार्यों के लिए मुख्यमंत्री धामी को आशीर्वाद और साधुवाद दिया है।

विमोचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, धर्माचार्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और उनके द्वारा किए गए निर्णयों की सराहना की।




