

स्थान – लोहाघाट
ब्यूरो रिपोर्ट


लोहाघाट में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए गुरुवार शाम जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ठंड के मौसम में मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वार्डों में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली।



वॉयस ओवर:
डीएम मनीष कुमार ने अस्पताल के वार्ड, शौचालय, ट्रामा सेंटर, ऑपरेशन थिएटर और प्रसव कक्ष का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ चंपावत डॉ. देवेश चौहान और प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश को मरीजों को बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।



निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों से अस्पताल से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनकी माताओं को बधाई भी दी।


वॉयस ओवर:
प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश ने जिलाधिकारी को अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर और वार्डों की कमी से अवगत कराया। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों ने पर्यावरण मित्रों और वार्ड आया की कमी की समस्या भी रखी।
डीएम मनीष कुमार ने आश्वासन दिया कि अस्पताल में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने सीएमओ को अस्पताल में रंग-रोगन कराने और साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश भी दिए।


बाइट – मनीष कुमार, जिलाधिकारी चंपावत:
“अस्पताल के डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अच्छा कार्य कर रहे हैं। कुछ जगह और सुविधाओं की कमी है, जिसे जल्द दूर किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी के निर्देश हैं कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, इसके लिए जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।”


वॉयस ओवर:
निरीक्षण के दौरान सीएमओ चंपावत डॉ. देवेश चौहान, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. चित्रलेखा बोहरा, अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल, संदीप वर्मा सहित अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।


