

लोकेशन :- लालकुआँ
रिपोर्टर :- मुन्ना अंसारी


देशभर में मनाए जा रहे क्रिसमस पर्व के अवसर पर जीवित आशा चर्च, लालकुआँ में प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च परिसर में केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म का उत्सव मनाया गया तथा गरीब एवं निर्धन बच्चों और महिलाओं को वस्त्र भेंट किए गए।



कार्यक्रम के दौरान चर्च के पास्टर शुकुमार सूरज ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह के जीवन का संदेश प्रेम, करुणा, त्याग और मानव सेवा है, जिसे अपनाकर समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखा जा सकता है।



प्रार्थना सभा के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने एकता, शांति और सद्भाव का संदेश दिया। पास्टर शुकुमार सूरज ने कहा कि क्रिसमस का पर्व समाज को जोड़ने और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता है।



इस अवसर पर प्रभु यीशु के बलिदान और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

क्रिसमस का यह आयोजन क्षेत्र में प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता हुआ संपन्न हुआ।


