आज का राशिफल जानिए क्या कहती आपकी राशियाँ

आज का राशिफल जानिए क्या कहती आपकी राशियाँ

Rashi - मेष|Aries - Dainik Bhaskar

मेष | Aries

(जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज व्यवसाय में कोई भी नया कार्य शुरू करने की योजना सफल रहेगी और आपकी मेहनत के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। घर की किसी समस्या का समाधान वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से मिल जाएगा, जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कामों पर ध्यान दे पाएंगे। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर भी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा।
नेगेटिव – कोर्ट – कचहरी से जुड़े मामलों से खुद को दूर रखें। अपने स्वभाव में अहम और गुस्से को जगह न दें, वरना नजदीकी लोगों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष को लेकर भूमि संबंधी कार्यों में अभी बहुत बड़े लाभ की उम्मीद न रखें और परिस्थितियों से समझौता करना ही बेहतर रहेगा।

व्यवसाय – करियर के नजरिए से दिन अच्छा है, लेकिन कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। युवाओं को लापरवाही की वजह से कोई बड़ा मौका खोना पड़ सकता है।
लव – जीवनसाथी की सलाह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
हेल्थ – खान-पान में लापरवाही से पेट खराब हो सकता है। गैस और वायु की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1

Rashi - वृष|Taurus - Dainik Bhaskar

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है

पॉजिटिव – आज आपको प्रभावशाली लोगों से मिलने का मौका मिलेगा और आपकी मेहनत का अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होगा। अगर आप पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, तो आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है, क्योंकि अपनी देखरेख में काम कराने से ही आप बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे।
नेगेटिव – भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें और वर्तमान स्थितियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। आपकी शंकालु प्रवृत्ति दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें, वरना अपमानजनक स्थिति बन सकती है।

व्यवसाय – सरकारी नौकरी करने वालों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियों में आपकी सक्रियता से लाभ बढ़ेगा।
लव – पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा। घर का माहौल अनुशासित और सुखद रहेगा।
हेल्थ – काम की अधिकता से थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। काम के साथ आराम भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 5

Rashi - मिथुन|Gemini - Dainik Bhaskar

मिथुन | Gemini

(जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज आप अपनी सूझबूझ और बुद्धिमत्ता से कठिन कार्यों को भी सुचारू रूप से पूरा कर लेंगे। अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करना आपकी सफलता में सहायक होगा। घर में रिश्तेदारों के आने से मेलजोल का माहौल रहेगा और सभी लोग आपसी मुलाकात का आनंद उठाएंगे।
नेगेटिव – खर्चों पर कटौती करना आज थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गलत प्रवृत्ति के लोग आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। परिवार के सदस्यों पर बहुत अधिक अनुशासन न थोपें, इससे वे परेशान हो सकते हैं।

व्यवसाय – व्यावसायिक व्यवस्था बेहतर रहेगी, लेकिन फाइनेंस और पैसों से जुड़ी गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। समय के अनुसार कार्यप्रणाली में बदलाव लाएं।
लव – परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। फिलहाल प्रेम प्रसंगों से दूरी बनाकर रखना ही आपके लिए बेहतर है।
हेल्थ – गलत खान-पान की वजह से पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है। ताजी और प्राकृतिक चीजों का सेवन करें।
भाग्यशाली रंग – आसमानी, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - कर्क|Cancer - Dainik Bhaskar

कर्क | Cancer

(जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आर्थिक स्थिति में आज बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आपकी चिंताएं दूर होंगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार की हर छोटी – बड़ी जरूरत को पूरा करने में आपको मानसिक शांति और आनंद मिलेगा।
नेगेटिव – अनजान लोगों के साथ एक निश्चित दूरी बनाकर रखें और उनका हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर न होने दें। योजनाओं को लागू करने में ज्यादा सोच – विचार न करें, वरना मौका हाथ से निकल सकता है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना नुकसानदेह हो सकता है।

व्यवसाय – पारिवारिक व्यवसाय में आपसी सहयोग से भरपूर मुनाफा होने के योग हैं। बस अधिक मेहनत की जरूरत है। पैसा निवेश करते समय बजट का ध्यान अवश्य रखें।
लव – परिवार में व्यवस्थित और सुखद माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में अपनी मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है।
हेल्थ – ज्यादा काम की वजह से सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। उचित आराम लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8

Rashi - सिंह|Leo - Dainik Bhaskar

सिंह | Leo

(जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज दिन सामान्य रहेगा और आपकी मेहनत से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून भरा रहेगा। पब्लिक रिलेशन और नेटवर्किंग से आपको व्यवसाय के नए स्रोत हासिल होंगे।
नेगेटिव – बढ़ते हुए खर्चों को कम करने की कोशिश करें, वरना मानसिक तनाव हो सकता है। अपनी कोई भी गोपनीय बात अपरिचित लोगों के बीच उजागर न करें। अगर आज कोई यात्रा का प्रोग्राम है, तो उसे स्थगित रखना ही आपके लिए बेहतर होगा।

व्यवसाय – प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में अभी थोड़ी मंदी रह सकती है। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं, इसलिए अपने काम को सावधानी और लगन से करें।
लव – घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और मन प्रफुल्लित रहेगा।
हेल्थ – लापरवाही की वजह से कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। समय पर इलाज लें।
भाग्यशाली रंग – आरेंज, भाग्यशाली अंक – 4

Rashi - कन्या|Virgo - Dainik Bhaskar

कन्या | Virgo

(जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

पॉजिटिव – ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से आगे बढ़ाएं, सफलता निश्चित है। किसी घनिष्ठ मित्र का सहयोग आपके कार्यों में सहायक रहेगा। थोड़ी सी सतर्कता रखने से आपकी योजनाएं सफल रहेंगी।
नेगेटिव – यह समय अपने काम पर पूरा फोकस रहने का है। अकारण गुस्सा करना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है, इसलिए एकांत और ध्यान में समय बिताएं। इस समय किसी भी तरह की उधारी करना आपको मुश्किल में डाल सकता है।

व्यवसाय – व्यवसाय में आपकी सक्रिय भागीदारी बहुत जरूरी है। कर्मचारियों पर कुछ जिम्मेदारियां सौंपने से उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। नौकरी में कार्यभार की वजह से आज ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव – दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूर रहें।
हेल्थ – खांसी और जुकाम जैसे इन्फेक्शन से बचें। स्वास्थ्य संबंधी नियमों का पूर्ण पालन करें।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - तुला|Libra - Dainik Bhaskar

तुला | Libra

(जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आर्थिक मामलों में आज का दिन रिकवरी वाला है। फंसा हुआ पैसा वापस पाने के लिए प्रयास करें, सफलता मिल सकती है। किसी खास रिश्तेदार की समस्या सुलझाने में आपका योगदान सराहनीय रहेगा। धार्मिक संस्थाओं के कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी।
नेगेटिव – दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करना आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। युवा वर्ग विशेष रूप से सावधान रहें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें और लेन – देन के मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें।

व्यवसाय – व्यवसाय को गति देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी, उन्हें तुरंत लागू करें। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई बड़ी डील होने की संभावना है। ऑफिस में दूसरों की बातों में न आकर अपने काम पर ध्यान दें।
लव – परिवार और जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की योजना बन सकती है।
हेल्थ – मौसम के बदलाव से बदन दर्द और सर्दी – जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

Rashi - वृश्चिक|Scorpio - Dainik Bhaskar

वृश्चिक | Scorpio

(जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज का समय उत्तम है, अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करें। घर के लिए किसी खास वस्तु की खरीदारी से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई नजदीकी और लाभदायक यात्रा भी संभव है।
नेगेटिव – पारिवारिक और व्यक्तिगत फैसले स्वयं ही लें, दूसरों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था में तनाव पैदा कर सकता है। आय सामान्य रहेगी, इसलिए अनावश्यक खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है।

व्यवसाय – व्यावसायिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। कर्मचारियों के साथ मधुर संबंध बनाकर रखें। मीडिया और ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोग अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने की कोशिश करें।
लव – घर में सुख – शांति रहेगी और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक – दूसरे पर विश्वास बनाए रखें।
हेल्थ – खान-पान के प्रति सजग रहें, वरना गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है।
भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 6

Rashi - धनु|Sagittarius - Dainik Bhaskar

धनु | Sagittarius

(जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – आज घर के रख – रखाव से संबंधित कार्य शुरू करने का सही समय है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आपकी पर्सनैलिटी में निखार लाएगा। सामाजिक गतिविधियों में समय बिताने से आपकी साख बढ़ेगी।
नेगेटिव – नकारात्मक विचार आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं, इसलिए आत्म – चिंतन जरूर करें। जिन कार्यों को आप बहुत सरल समझ रहे थे, उनमें कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। धैर्य से काम लें।

व्यवसाय – व्यापार में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर लें। नौकरी में टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा, लेकिन सहयोगियों की मदद से आप सफल रहेंगे।
लव – परिवार में सुख – शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन या घूमने – फिरने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेमियों के लिए आज डेटिंग का अवसर है।
हेल्थ – आलस्य और थकान महसूस हो सकती है। व्यायाम और योग करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मकर|Capricorn - Dainik Bhaskar

मकर | Capricorn

(जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

पॉजिटिव – पिछली मेहनत का फल मिलने का समय आ गया है। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर चर्चा लाभदायक रहेगी। रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वसूल करने के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है।
नेगेटिव – भविष्य की योजनाएं बनाते समय दूसरों के प्रभाव में आने के बजाय अपने निर्णय को प्राथमिकता दें। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें, यह आपकी जिम्मेदारी है। समय के प्रबंधन पर ध्यान दें।

व्यवसाय – कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, इसे सुलझाएं। बीमा और कमीशन संबंधी कार्यों में विशेष उपलब्धि मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
लव – वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में किसी नकारात्मक बात की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
हेल्थ – स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। खान – पान पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – गुलाबी, भाग्यशाली अंक – 7

Rashi - कुंभ|Aquarius - Dainik Bhaskar

कुंभ | Aquarius

(जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी पुरानी योजना को लागू करने के लिए उत्तम समय है। अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कई मुश्किलों का हल मिलेगा। व्यवहारिक होकर अपने कार्यों को अंजाम दें। किसी रिश्तेदार के यहाँ जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव – आर्थिक लेन – देन में सावधानी बरतें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें। समय के अनुसार अपनी कार्यशैली में बदलाव लाना जरूरी है।

व्यवसाय – व्यवसाय के लिए समय अभी बहुत अनुकूल नहीं है। मेहनत के बावजूद परिणाम न मिलने से मन थोड़ा विचलित रह सकता है। सरकारी कर्मचारियों पर आज भी काम का बोझ अधिक रहेगा।
लव – वैवाहिक जीवन में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप न होने दें, वरना तनाव बढ़ सकता है। सामाजिक मान – हानि की भी आशंका है, सावधान रहें।
हेल्थ – ज्यादा भागदौड़ से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। इन्फेक्शन जैसी समस्या बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 3

Rashi - मीन|Pisces - Dainik Bhaskar

मीन | Pisces

(जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

पॉजिटिव – किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन से आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से पूरा कर पाएंगे। धार्मिक और सामाजिक सेवा के कार्यों में समय बीतेगा। व्यापार में आपके द्वारा किए गए नए प्रयोग भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।
नेगेटिव – काम की अधिकता की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तल्खी आ सकती है। ससुराल पक्ष से किसी प्रकार का मतभेद होने की स्थिति बन रही है, इसे धैर्य से सुलझाएं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

व्यवसाय – मेहनत के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अपनी महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों को बहुत संभालकर रखें, लापरवाही से बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है।
लव – परिवार में सुख – शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में अपने साथी के प्रति ईमानदार रहें।
हेल्थ – अस्त-व्यस्त दिनचर्या से पेट खराब हो सकता है। सेहत के प्रति सजग रहना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 8